लाइव टीवी

आज का राशिफल 17 सितंबर 2020: कर्क और मकर राशि वालों के लिए अच्छा है दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Updated Sep 17, 2020 | 06:12 IST

आज का राशिफल, 17 सितंबर 2020: कन्या राशि के लोगों को व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें कुंभ राशि के जातक। मेष वालों के लिए शुभ है लाल रंग। जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Loading ...
मुख्य बातें
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें कन्या राशि के जातक।
  • कुंभ राशि वाले करें श्री सूक्त का पाठ।
  • कार्य स्थल पर खुद को विवादों से दूर रखें मीन राशि वाले लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे।पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज मिथुन व कर्क राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ मेष व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 17 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आप चन्द्र गोचर का लाभ लेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। छात्र अपने आत्मबल को कम ना होने दें। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र गोचर को सहयोग रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: पूर्वाफाल्गुनी का चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से कई कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है। सूर्य से संबंधित द्रव्यों गुड़ व गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज जॉब से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज स्वास्थ्य संबंधित किसी भी लापरवाही से बचें। हनुमानबाहुक का पाठ करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर जमीन या मकान खरीदने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में तनाव से बचें। अपने आत्मबल को बनाए रखें। लाल रंग शुभ है। पीले फल का दान करें। जॉब को लेकर कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र शिक्षा को नई सकारात्मक दिशा देंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज कोई रुका काम पूरा हो सकता है। पिता का आशीर्वाद लाभप्रद है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में कार्यों की अधिकता रह सकती है। कार्य स्थल पर अपने आपको विवादों से दूर रखें। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ में प्रोग्रेस है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat