लाइव टीवी

16 जुलाई 2021 का राशिफल: कर्क व कन्या राशि के लोगों को ग्रह गोचर लाभ, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Updated Jul 15, 2021 | 16:04 IST

Aaj Ka Rashifal 16th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका शुक्रवार का दिन।

Loading ...
16 जुलाई 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है वक्री।
  • तुला व कुंभ राशियों के लोग सेहत को लेकर रहें सचेत।
  • मिथुन व कर्क राशि के लोग राजनीति में पाएंगे सफलता।

16 July 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है। सूर्य मिथुन से सायंकाल 05 बजकर 09 मिनट पर कर्क राशि में आ जाएगा। आज कर्क संक्रांति है। गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में वक्री है। केतु वृश्चिक में है। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय के समय चंद्रमा हस्त में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं 16 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व शुक्र का गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आईटी व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। मेष व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

कर्क- आज सूर्य इसी राशि में है। व्यवसायिक सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- धन के निवेश को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। कोई रुका घर का कार्य पूर्ण होगा। शनि व चन्द्रमा गोचर जॉब के प्रोन्नन्ति में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। कन्या या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा छात्रों के लिए अनुकूल हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज का दिन मंगलमय हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आपकी व्यवसायिक योजना को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat