लाइव टीवी

17 जुलाई 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए होगा जॉब से जुड़ा बड़ा कार्य, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Updated Jul 16, 2021 | 15:40 IST

Aaj Ka Rashifal 17th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका शनिवार का दिन।

Loading ...
17 जुलाई 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क और मकर राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल।
  • मेष व मकर राशियों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ।
  • मेष राशि के लिए चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रहेगा संघर्षपूर्ण।

17 July 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं 17 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का खष्ठम गोचर संघर्षपूर्ण है। व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र व मंगल गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। पीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज जॉब में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान मेष राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कन्या- बहुत दिनों से रुका पूर्ण होगा। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा आज एकादश है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

धनु- चन्द्रमा का दशम गोचर कर्मयोगी बना सकता है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- बिजनेस में सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का नवम गोचर लाभप्रद है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु व चन्द्रमा धन प्रदान कर सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। कुम्भ का गुरु व मकर का शनि  अनुकूल है। बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगर रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat