लाइव टीवी

आज का राशिफल 19 नवंबर 2020: इन राशि वालों को मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Nov 19, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2020: मृष राशि के जातक व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि वालों को रुक धन की प्राप्ति होगी। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 19 November, 2020
मुख्य बातें
  • नौकरी में तनाव से बचें सिंह राशि के जातक।
  • मिथुन राशि वाले श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • मकर राशि के लोगों को धन मिल सकता है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में हैं व पूर्ववाषाढ़ा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व उसकी मित्र राशि धनु  के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 19 नवंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आज जॉब में प्रोन्नति व व्यवसाय की प्रगति में बहुत सहायक है। धन प्राप्ति की संभावना है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष व अथक परिश्रम का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। शनि व चन्द्र गोचर के कारण गृह निर्माण में नए कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्र गोचर बैंकिंग व मीडिया से जुड़े जॉब के लोगों को लाभ देंगे। सुदूर यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। जॉब में संघर्ष है। चन्द्रमा व शनि शीत जनित रोगों से कष्ट दे सकते हैं। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में तनाव से बचें। व्यवसाय में उन्नति होगी। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: गृह निर्माण संबंधी कार्यों से खुशी होगी। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ संभव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वालों को सफलता देगा। रुके धन की प्राप्ति संभव है। शनि व चन्द्रमा आर्थिक सुख में उन्नति देंगे। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल आत्मबल में वृद्धि करेगा। गुरु व चन्द्रमा का गोचर शुभ है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफल करेगा। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। आय प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में छोटी सी लापरवाही भी आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। लंबी यात्रा से बचें। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। जॉब में तनाव से बचें। उड़द का दान करें। सफेद रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव शिक्षा में उन्नति देगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat