लाइव टीवी

आज का राशिफल 20 नवंबर 2020: इन राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 20, 2020 | 05:30 IST

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2020: तुला व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 20 November, 2020
मुख्य बातें
  • मेष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर ना करें लापरवाही
  • तुला और कुम्भ राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता
  • मेष राशि के लिए शुक्र व चन्द्र गोचर होंगे बहुत सहायक

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

पढ़ें अपना 20 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में सानन्द देगा। व्यवसाय के लिए शुक्र व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। जांब में कार्यस्थल पर कोई विवाद अब समाप्त हो सकता है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है।धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। जाँब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध ,शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है।आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी नए कार्य के शुभारंभ की संभावना है। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: चन्द्रमा व सूर्य आईटी,मीडिया व एडमिनिस्ट्रेशन जाँब  से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: राजनीति में आशातीत सफलता से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा धार्मिक कार्य करवा सकता है। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही संभव है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को प्रोग्रेस देंगे। श्री अरण्यकाण्ड  का पाठ करें। ससुराल का सहयोग मिलेगा। नारंगी रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में उन्नति प्रदान करेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज शनि व चन्द्रमा गोचर राजनीतिज्ञों को सफलता देगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में किसी नए कांट्रेक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा होने के संकेत हैं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: मकर-इस राशि का स्वामी शनि व चंद्रमा स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत करता है। धन का आगमन है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जाँब में सफलता की प्राप्ति का समय है। बजरंगबाण का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव कोई धार्मिक  कार्य प्रारंभ करवा सकता है। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में उन्नति देंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat