लाइव टीवी

आज का राशिफल 19 सितंबर 2020: कन्या व तुला राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें आपना राशिफल

Updated Sep 19, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 19 सितंबर 2020: तुला राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। मेष राशि के जातक आज व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।। जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 19 September, 2020
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र है।
  • सूर्य भी कन्या राशि में ही है।
  • कर्क व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र है।आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य भी कन्या राशि में ही है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व तुला राशि के जातकों को मिलेगा।

कर्क व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।तुला राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 19 सितंबर का राशिफल
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी।किसी सिंह या धनु राशि के मित्र की सहायता से कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: छात्रों के लिए प्रगति के मार्ग बनेंगे।किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट को आरम्भ कर सकते हैं।हरा रंग शुभ है। जॉबमें सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व संभावित है। बड़े भाई से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है। आज जॉब में कुछ तनाव रह सकता है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय  से थोड़ा परेशान रहेंगे।जॉबको लेकर भी थोड़ा तनाव रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: धार्मिक विचारों की तरफ प्रेरित होंगे। जॉबपरिवर्तन की योजना बनेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। शिव उपासना करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज कोई नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं।आज छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:आज किसी सरकारी कार्य में प्रगति होगी। स्वास्थ्य से थोड़े कष्ट की संभावना रहेगी।नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। माता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में परिश्रम करना होगा।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी ।आज व्यवसाय में शुभ लाभ के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहना चाहिए। बजरंगबली की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। शिक्षा में सफलता है।नीला रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: माता पिता का आशीर्वाद आपको प्रोत्साहित करेगा।धन के धार्मिक अनुष्ठानों में व्यय होने की संभावना है।नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat