लाइव टीवी

आज का राशिफल 18 सितंबर 2020: तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्राप्त करेंगे सफलता, जानें आपना राशिफल

Updated Sep 18, 2020 | 06:11 IST

आज का राशिफल, 18 सितंबर 2020: मेष राशिवालों का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कुंभ राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 18 September, 2020
मुख्य बातें
  • आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें।
  • सूर्य भी कन्या राशि में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य भी कन्या राशि में है। इस प्रकार आज सूर्य व चन्द्रमा दोनों कन्या राशि में रहेंगे।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा कुंभ राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 18 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव लाभदायी है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज चन्द्रमा मन को आध्यात्मिक बनाएगा।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय सफल रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। संतान के शिक्षा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित होंगे। पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको जॉब में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।नारंगी रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा आज धार्मिक अनुष्ठान करवा सकता है।बड़े भाई से लाभ सम्भव है।अन्न दान करते रहें।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मंगल व चन्द्र गोचर आपको आशावादी बनाएगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा गोचर के करण छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है।अन्न का दान करें। धार्मिक अनुष्ठान के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सँघर्ष के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब में कार्य स्थल पर किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।बड़े भाई से लाभ मिलेगा।हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में धन लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।पहले एक कार्य को मंजिल तक पहुचाएं फिर दूसरा शुरू करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:आज किसी मित्र का आगमन होगा। आज जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी की कटु वाणी से परेशान रह सकते हैं। लाल रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat