लाइव टीवी

आज का राशिफल, 02 सितंबर 2021: गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? कन्या और तुला राशि के लोगों को बिजनेस में लाभ

Updated Sep 02, 2021 | 06:05 IST

02nd September 2021 ka Rashifal: गुरुवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष अनुसार राशिफल से जानिए भविष्य के संकेत।

Loading ...
02 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • सिंह व मकर राशि के लोग करेंगे जॉब चेंज के सार्थक प्रयास।
  • कर्क व मीन राशि के लोगों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • कुंभ और मेष राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।

02 September 2021 Ka Rashifal: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व आद्रा नक्षत्र है। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। सूर्य, मंगल सिंह व शुक्र कन्या राशि में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल। 

1. मेष- आज सूर्य का पंचम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र का खष्ठम प्रभाव आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- चन्द्रमा का मिथुन राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। बिजनेस संघर्षमय है लेकिन नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। हरा व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। वाणी के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- चन्द्रमा दशम है। आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- शुक्र द्वादश है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व सूर्य दशम हैं। चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य सुख वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का सिंह तथा चन्द्र का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर- शनि का मकर व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व इंसोरेंस जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक पाठ करें।

11. कुंभ- राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का पँचम भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन- गुरु द्वादश व चन्द्रमा इस राशि से चतुर्थ है। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat