लाइव टीवी

आज का राशिफल, 3 सितंबर 2021: कर्क और सिंह राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन?

Updated Sep 03, 2021 | 06:35 IST

3rd September 2021 ka Rashifal: शुक्रवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष अनुसार राशिफल से जानिए भविष्य के संकेत।

Loading ...
03 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • केतु वृश्चिक में और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे मौजूद।
  • बैकिंग और मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक रहेंगे सफल।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ प्राप्त करेंगे कूटनीतिक सफलता।

03 September 2021 Ka Rashifal: आज के दिन सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। 10:21 am के बाद चन्द्रमा कर्क में जाएंगे। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य आज मंगल के साथ सिंह राशि में  हैं। केतु वृश्चिक में व शुक्र कन्या राशि में है। आज कर्क व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल। 

1. मेष- 10:21 am के बाद आज गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन- चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क- आज सूर्य के द्वितीय व प्रातःकाल 10:21 के बाद चन्द्रमा इसी  राशि में हैं। चन्द्र व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। किसी धार्मिक संत के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- 10:21 am के बाद व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि में  व चन्द्रमा के द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज परिवार में वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।सफेद व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या-  मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- 10:21 am के बाद जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का सिंह राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व बैगनी रंग शुभ है। आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर- 10:21 am के बाद शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के सप्तम तथा सूर्य के खष्ठम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग का दान करें।

11. कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। 10:21am के बाद चन्द्रमा के खष्ठम व सूर्य  का सप्तम  गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा।लाल व बैगनी रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

12. मीन- 10:21 am के बाद गुरु का द्वादश तथा चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat