लाइव टीवी

आज का राशिफल 20 जून 2021: मेष राशि वालों को जॉब के संबंध में हो सकता है तनाव, तुला राशि के लिए संघर्ष

Updated Jun 20, 2021 | 05:00 IST

Aaj Ka Rashifal 20 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज रविवार का दिन। ज्योतिष करता है राशिफल में भविष्य की संभावित परिस्थितियों की ओर इशारा।

Loading ...
आज का राशिफल 20 जून 2021
मुख्य बातें
  • तुला व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत।
  • राजनीति में सफलता प्राप्ति करेंगे मिथुन व कर्क राशि के लोग।
  • मेष व कन्या राशि को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ।

Aaj Ka Rashifal 20 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य मिथुन व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में वक्री है। केतु वृश्चिक में है। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय के समय चंद्रमा चित्रा में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा।

तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व शुक्र का गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

मिथुन- आज छात्र सफल रहेंगे। आईटी व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। मकर व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। शनि व चन्द्रमा गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। मेष या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज का दिन संघर्षमय हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा आपकी व्यवसायिक योजना को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मीन- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat