लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: कैसे रहेंगे प्‍यार के मामले में आने वाले 7 दिन, जानिए साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल

Updated Jun 20, 2021 | 06:15 IST

Love Horoscope weekly 20th June to 26th June 2021: सभी 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए ये हफ्ता कैसा रहेगा? प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल (Pic : iStock)
मुख्य बातें
  • प्रेमी से थोड़ा बहुत रूठे रह सकते हैं सिंह राशि के जातक।
  • वृष राशि वालों के लिए शुक्र व चन्द्रमा से बनेगा रोमांटिक मूड।
  • खूबसूरत मोड़ पर पहुंचेगा कन्या राशि के जातकों का प्यार।

Love horoscope weekly in hindi : प्रेम को जीवन का श्वांश कहा जाता है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण ही नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

Love Horoscope weekly : 13th June to 19th June 2021

मेष- राशि स्वामी मंगल व प्रेम का कारक ग्रह शुक्र गोचर आपके अनुकूल है। गुरु व शुक्र सपोर्टिंग है। आप जिसको भी चाहते हैं इस वीक प्रेम की अभिव्यक्ति करें। लव पार्टनर को सुगंधित इत्र भेंट करें।

वृष- शुक्र व चन्द्रमा रोमांटिक मूड बनाए रखेगा। समय अनुकूल है। आपका लव पार्टनर आपके बहुत प्यार करता है।शुभ यात्रा भी होगी। गुलाब भेंट करें।

मिथुन- यदि आप किसी कारण वश प्रेमी से रूठें भी हैं तो मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। इस वीक  का चन्द्रमा व शुक्र आपसे खूबसूरत यात्राएं भी करवाएगा।

कर्क- जीवन है तो संघर्ष है। शुक्रवार को रोमांटिक यात्रा व मनप्रिय भोजन का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। इस वीक सप्ताह के अंतिम दिन वाद विवाद से बचें।

सिंह- प्रेमी से थोड़ा बहुत रूठे रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिए आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है। शुक्र अनुकूल है। प्रेमी को गुलाब का फूल दें।

कन्या- खूबसूरत मोड़ पर आपका प्यार आ चुका है। प्यार के हर रास्ते पर उमंग व तरंग है। इस वीक लाइफ को खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा। सुगन्धित इत्र का प्रयोग शुक्र को स्ट्रांग करता है।

तुला- आप लकी हैं। प्रेम के मामले में इस वीक दूर रह सकते हैं। गुरुवार के बाद खूबसूरत सफर का एन्जॉय करेंगे।लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें।

वृश्चिक- इस वीक समय सपोर्टिंग है। प्रेम में  यात्राएं भी करेंगे। खूबसरत नेचुरल पेंटिंग तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। शुक्र व चन्द्रमा रोमांटिक कविताएं भी लिखवाता है।

धनु- समय थोड़ा प्रतिकूल है। प्यार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। जुबाँ मीठी रखें।

मकर- किसी को चाहते रहना कोई खता तो नहीं। इस वीक लव का इजहार कर दें। प्रेम में सफलता मिलेगी। अपने हाथों से गुलाब का चित्र बनाकर देंगे तो बात कुछ और रहेगी।

कुंभ- आप इस सप्ताह घूमेंगे। लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित पुष्प प्रेमी को भेंट करें। कुछ खबसूरत गजल भी आपके कलम से निकलेंगे।

मीन- प्यार का फाइनल मोड़ आ गया है। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को चांदी का कलम भेंट करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat