लाइव टीवी

आज का राशिफल 21 जून 2021: मिथुन व तुला राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता, खुश रहेंगे कन्या राशि के छात्र

Updated Jun 21, 2021 | 05:09 IST

Aaj Ka Rashifal 21 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज सोमवार का दिन। ज्योतिष करता है राशिफल में भविष्य की संभावित परिस्थितियों की ओर इशारा।

Loading ...
आज का राशिफल 21 जून 2021
मुख्य बातें
  • अपनी पेशेवर सोच को विस्तार देंगे वृष राशि के जातक।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक रहेंगे सफल।
  • मेष राशि वालों की जॉब के अनुकूल रहेगा मंगल व चन्द्र का गोचर।

Aaj Ka Rashifal 21 June 2021: आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र व चन्द्रमा तुला राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य व शुक्र मिथुन में तथा केतु वृश्चिक में है। आज कर्क व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे।

कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का तुला व सूर्य का मिथुन गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- चन्द्र व गुरु गोचर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के तृतीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- छात्र अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व सफेद  रंग शुभ है।तिल का दान करें।विष्णु जी की उपासना करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सवा किलो गुड़ का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का तुला व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल  व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के तुला राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग का दान करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का नवम यानी भाग्य भाव में  गोचर बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व तेल का दान करें।

मीन- गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में तनाव संभावित है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat