लाइव टीवी

आज का राशिफल 22 जून 2021: जॉब चेंज करने की दिशा में सफल प्रयास करेंगे कर्क राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Jun 22, 2021 | 02:00 IST

Aaj Ka Rashifal 22 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज मंगलवार का दिन। ज्योतिष करता है राशिफल में भविष्य की संभावित परिस्थितियों की ओर इशारा।

Loading ...
आज का राशिफल 22 जून 2021
मुख्य बातें
  • तुला व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • आज मेष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।
  • गुरु कुंभ में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Aaj Ka Rashifal 22 June 2021: आज सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र है व चन्द्रमा तुला राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।सूर्य मिथुन में है।आज मेष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

तुला व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल::

मेष:  आज जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी।चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष: आपको बिजनेस में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। खष्ठम चन्द्रमा है।ज्यादा यात्रा से बचना होगा ।हरा व बैगनी रंग शुभ है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।उड़द का दान करें।

मिथुन: चन्द्रमा का पँचम गोचर व गुरु का नवम होना शुभ है।आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है। आज क्रोध व भावुकता से बचें।उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क: सप्तम शनि व चतुर्थ चन्द्रमा जॉब में किसी बात को लेकर तनाव दे सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

सिंह: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का तृतीय गोचर शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।पीला व लाल रंग शुभ है। सन्तान के विवाह को लेकर प्रयासरत रहें।

कन्या:  आज का दिन व्यवसायिक कार्यों में सफलता का है।आज चन्द्रमा व गुरु पूजा पाठ में व्यस्त करेंगे।  राजनीतिज्ञों से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा इसी राशि में है हर तरफ से शुभ फल प्रदान करेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में बड़ा लाभ रहेगा।तिल का दान करें।

वृश्चिक: मंगल व चन्द्रमा आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत कर रहा है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।अन्न का दान करें। व्यवसाय में तनाव सम्भव है। मसूर का दान करें।

धनु: आज गुरु के तृतीय व चन्द्रमा के एकादश गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। पीला व लाल  रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

मकर: शनि इसी राशि में वक्री है।चन्द्रमा व गुरु जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा रंग शुभ है। बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। 

कुम्भ:शनि व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन के संकेत देते हैं। बिजनेस में प्रगति से सुख मिलेगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। उड़द का दान करें।

मीन:गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। जॉब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।आईटी व मीडिया जॉब के लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat