लाइव टीवी

आज का राशिफल 22 मार्च 2021: मिथुन व कन्या राशि के जातक राजनीति में कमाएंगे लाभ, जानें कैसा रहेगा दिन

Updated Mar 22, 2021 | 05:20 IST

आज का राशिफल, 22 मार्च 2021: मिथुन व कन्या राशि के जातक राजनीति के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे। सिंह व धनु राशि के लोग व्यवसाय में प्रगति करेंगे। पढ़ें आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 22 March 2021, 22 मार्च का राशिफल
मुख्य बातें
  • शनि और गुरू एक साथ शनि प्रधान मकर राशि में कर रहे गोचर।
  • राजनीति के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे मिथुन व कन्या राशि के जातक।
  • मंगल व राहु एक साथ वृष राशि में हैं मौजूद।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज आद्रा नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। इस समय मंगल व राहु एक साथ वृष में हैं वहीं शनि व गुरू एक साथ शनि प्रधान मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य गुरु प्रधान मीन में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कन्या राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। सिंह व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

कन्या व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज वृष व मकर राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 22 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं। संतान के शिक्षा से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। राशियेश लाल रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं।आज जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।व्यवसाय में कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। नीला रंग शुभ है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र शैक्षिक कॅरियर को नई दिशा देंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकती है। सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें।अन्न दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: किसी नजदीकी रिश्ते से तनाव हो सकता है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों  में व्यस्त रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।सफेद रंग शुभ है। जॉब में अपने उत्तरदायित्व को लेकर सचेत रहें।गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय में रूके कार्यों को पूर्ण करने का समय है।किसी प्रिय मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।  शिक्षा में उत्कर्ष है।नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों चावल,चीनी इत्यादि का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में आशातीत सफलता की प्राप्ति है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। यात्रा सम्भव है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी तथा कॅरियर में सुअवसर का आगमन होगा। आज हैल्थ के प्रति लापरवाही से बचें। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में अपने कुछ नवीन योजनाओं को सकारात्मक दिशा देंगे। छात्र सफ़ल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आईटी व मीडिया के कॅरियर में प्रगति से सुख मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति है।नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।  स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। चने की दाल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में प्रगति है। व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। छात्र कॅरियर को नई दिशा देंगे। लाल रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat