लाइव टीवी

आज का राशिफल 23 मार्च 2021: सिंह वालों को नौकरी में मिलेंगे नए अवसर, मीन के जातक सेहत से रहेंगे परेशान

Updated Mar 23, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 23 मार्च 2021: कर्क व मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री गणेश जी की उपासना करते रहें मिथुन राशि वाले। पढ़ें 23 मार्च का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 23 March 2021
मुख्य बातें
  • वसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे कर्क राशि वाले।
  • श्री सूक्त का पाठ करें धनु राशि के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 23 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय संबंधित  रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज चन्द्रमा व शुक्र गोचर बैंकिंग व मीडिया सेक्टर में जॉब से संबंधित कई रुके कार्यों को सफल बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: शिक्षा में प्रगति होगी। जॉब के सम्बन्ध में कोई सकारात्मक निर्णय ले सकते हैं। हरा रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा का गोचर लाभ देगा। श्री गणेश जी की उपासना करते रहें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज छात्र प्रगति करेंगे। व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफलता प्राप्त होगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको जॉब  में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ करवा सकते हैं। जॉब में नवीन पद की प्राप्ति सम्भव है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज पिता का आशीर्वाद आपको आशावादी बनाएगा। जॉब में किसी विशेष उद्देश्य पूर्ति हेतु यात्रा हो सकती है। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। सुखद यात्रा के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए संघर्षमय है। व्यवसाय में शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। धन आगमन के संकेत हैं। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। आर्थिक सुख से मन हर्षित रहेगा। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आर्थिक सफलता से खुश रह सकते हैं। विष्णु जी के मंदिर जाकर उनकी 04 परिक्रमा करें। पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat