लाइव टीवी

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2020: चन्द्रमा का गोचर कर्क राशिवालों को व्यवसाय में देगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा आज दिन

Updated Dec 23, 2020 | 05:50 IST

आज का राशिफल, 23 दिसंबर 2020: मेष राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। मिथुन राशि के जातक आज मित्र रुके कार्य को पूर्ण करने में लाभ देंगे

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 23 December 2020
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मीन व मेष राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 23 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों में सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज मित्र रुके कार्य को पूर्ण करने में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  आज चन्द्रमा व शुक्र गोचर व्यवसाय में लाभान्वित करेंगे। धन के व्यय पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today:  व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जाँब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर जाँब में लाभ दे सकता है।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today:  आज व्यवसाय में मेष व धनु राशि के जातकों से लाभ है। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय में शनि व चन्द्र गोचर लाभान्वित कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।                      

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today:आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। व्यवसाय में कुछ परेशानी के बाद ही सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today:आज गुरु व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में प्रॉब्लम आ सकती है। नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat