लाइव टीवी

आज का राशिफल 24 दिसंबर 2020: आज सिंह व मीन राशि के छात्र होंगे लाभान्वित, जानिए आज का राशिफल

Updated Dec 24, 2020 | 05:50 IST

आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2020: कन्या व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व मकर के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानिए आज का राशिफल

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 24 December 2020
मुख्य बातें
  • आज अश्विनी नक्षत्र है व मेष राशि है।
  • सिंह व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।
  • वृश्चिक व मकर के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज अश्विनी नक्षत्र है व मेष राशि है। मेष का स्वामी मंगल है। अभी शनि व गुरु मकर में हैं।सूर्य धनु में है।आज मेष व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सिंह व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। वृश्चिक व मकर के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 24 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज गृह निर्माण सम्बन्धी किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। शिक्षा में उन्नति से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: अपने व्यावसायिक योजना को विस्तार देंगे। आज वाहन खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे तथा उत्तरदायित्व परिवर्तन की योजना बनाएंगे। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: जॉब में उन्नति है। गृह निर्माण सम्बन्धित रुका कार्य आरंभ कर सकते हैं।लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। चावल का दान श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।आज का दिन किसी रुके कार्य की प्रगति का है। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today:  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में सफलता है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। जॉब को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। विष्णु मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में रुके कार्य के पूर्ण होने से सफल करेंगे। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में लेन देन पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में प्रगति है।शनि व चन्द्रमा जॉब में प्रगति प्रदान कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: जॉब को लेकर तनाव रह सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat