लाइव टीवी

आज का राशिफल 23 मई 2021: कर्क व मीन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

Updated May 23, 2021 | 05:50 IST

Aaj ka Rashifal, 23 May 2021 का राशिफल: वर्तमान ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार भविष्य में जीवन की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं। जानिए आज रविवार का अपना राशिफल।

Loading ...
23 मई राशिफल, aaj ka rashifal 23 May 2021
मुख्य बातें
  • कर्क व मीन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • बैंकिंग व मैनेजमेंट में कर्क व मीन के जातक करेंगे जॉब चेंज के प्रयास।
  • सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ पाएंगे कूटनीतिक सफलता।

23 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व कन्या राशि है। आज केतु वृश्चिक में हैं वहीं सूर्य व शुक्र एक साथ वृष में हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में कर्क व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 23 मई का राशिफल:

मेष- आज राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कन्या राशि में चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- चन्द्रमा का पंचम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का कन्या व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। छात्र शिक्षा में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हरे वस्त्र का दान करें। नीला रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज शिक्षा सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है।

मकर- व्यवसाय के लिए आज समय थोड़ा प्रतिकूल है। परिवार में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा व शनि राजनीतिज्ञों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन- छात्र करियर में सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat