लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मई 2021: कर्क व मीन राशि के जातक करेंगे धन प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Updated May 24, 2021 | 05:00 IST

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मई 2021: इस सप्ताह में सूर्य, राहु, बुध व शुक्र एक साथ वृष राशि में रहने वाले हैं। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है आने वाले दिन।

Loading ...
Weekly Rashifal, 23 से 29 मई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • वृश्चिक व सिंह के लोग अगले सप्ताह जॉब में करेंगे प्रगति।
  • वृष व कुम्भ राशि के जातकों को मिल सकता है धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य।
  • कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को कई रुके हुए कार्यों में मिलेगी सफलता।

साप्ताहिक राशिफल 23 मई से 29 मई 2021: इस सप्ताह सूर्य, राहु, बुध व शुक्र एक साथ वृष राशि मे रहेंगे। गुरु कुम्भ में तथा मंगल मिथुन में गोचर करेंगे। शनि अभी अपनी राशि मकर में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा हस्त नक्षत्र व  बुध प्रधान कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कन्या व वृश्चिक राशि के जातकों को कई रुके कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व सिंह के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

मेष- इस सप्ताह स्वास्थ्य सुख में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में रुके कार्य बनेंगे जिसके लिए कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बुधवार के बाद समय ज्यादा अनुकूल है।लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

वृष- इस सप्ताह जॉब में मंगलवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य में भी प्रगति की सम्भावना है।अन्न दान करें।

मिथुन- मंगलवार से शुक्रवार तक का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। सफेद व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क- इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें। गुरु व सूर्य का गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह जॉब में आपके रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह- यह सप्ताह छात्रों के करियर में सफलता का है। जॉब में उन्नति का समय है। बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातकों के जॉब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। धन के प्रति सचेत रहना होगा। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ प्रतिदिन करते रहें।

कन्या- इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें।

तुला- इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में किसी नए अनुबंध से लाभ है। पिता का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक- स्वास्थ्य सुख में बहुत दिनों के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर की दाल व गुड़ का दान लाभप्रद है।

धनु- आर्थिक प्रगति संभावित है। गुरु व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद अनुकूल हैं। अस्वस्थ्य लोगों का स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे तथा नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

मकर- शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी राशि में, गुरु कुम्भ में गोचर करते हुए तथा सूर्य का वृष गोचर लाभप्रद है। रविवार को चन्द्रमा का कन्या राशि में होना शुभ है। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द  का दान करें।

कुम्भ- व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक व हरा चारा खिलाएं।

मीन- इस सप्ताह जॉब में विवादों से बचना होगा। गुरु व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद अति अनुकूल है। छात्र लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat