लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 24 May 2022: धन के अनायास व्यय से सचेत रहें मिथुन राशि वाले, पढ़ें अपना मंगलवार का राशिफल

Updated May 23, 2022 | 17:56 IST

Aaj ka rashifal 24 May 2022: मेष व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं वृष राशि के लोग। यहां पर देखें 24 मई 2022 का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka Rashifal 24 May 2022
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातकों की व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • कर्क राशि वालों के धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।
  • जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

24 मई 2022 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व कुम्भ राशि है, 04:29 pm के बाद चन्द्रमा मीन राशि में जाएंगे। अभी गुरु मीन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मीन व कर्क राशि के जातकों को लाभ देंगे । मेष व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: हर कष्‍ट दूर करेगा हनुमान चालीसा का जाप, मिलेगी बजरंग बली की कृपा

पढ़ें 24 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
इस राशि के लोग आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

2. वृष राशिफल- 
04:29pm के बाद व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज 04:29pm के बाद व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य वृष व 04:29 pm के बाद चन्द्रमा नवम रहकर लाभान्वित करेंगे। लाल व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता के लिए बंगलामुखी उपासना करें।

6. कन्या राशिफल- 
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
सप्तम सूर्य व 04:29 pm के बाद चन्द्रमा का पँचम गोचर अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप श्री सूक्त  का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-  
04;29 pm के बाद गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ एकसाथ व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

ये भी पढ़ें: जानिए घर में तिजोरी रखने की सही और शुभ दिशा, कभी नहीं होगी धन की कमी

10. मकर राशिफल- 
आज रुका धन  मिलेगा।गुरु व चन्द्र का तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गुड़ व मसूर का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज इसी राशि से चतुर्थ सूर्य,04:29pm के बाद मीन का चन्द्रमा  तथा कुम्भ का शनि शुभ  रहेंगे। गणेश जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज 04:29pm के पहले विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से  बहस मत करें। नीला व हरा रंग शुभ है। इस राशि के गुरु से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त पाठ करें व चावल का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat