लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 25 May 2022: वृष राशि वालों को मिलेगा रुका धन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Updated May 24, 2022 | 16:24 IST

Aaj ka rashifal 25 May 2022: आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। यहां पर देखें 25 मई 2022 का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka Rashifal 25 May 2022
मुख्य बातें
  • आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क राशि वाले आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
  • पढ़ें 25 मई का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

25 मई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु मीन में है। शनि अब अपनी राशि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: बुधवार के दिन गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए जरुर सुने गणेश जी की ये आरती

पढ़ें 25 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज द्वादश चन्द्रमा व गुरु बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन बुध व चन्द्रमा आपके व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जांब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।आ ध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य एकादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का स्वामी सूर्य दशम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य नवम शुभ है। चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। कन्या राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा खष्ठम  होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
गुरु व चन्द्रमा पँचम भाव में रहकर शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।               

10. मकर राशिफल-
गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।    

ये भी पढ़ें: कार्तिकेय और गणेश के अलावा तीन पुत्रियों के पिता हैं महादेव, शिवपुराण में किया गया है वर्णन          

       

11. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे।हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी  की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा  इसी राशि  में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। बुध व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat