लाइव टीवी

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2020: वृष और मीन राशि को ग्रह गोचर का बड़ा लाभ, मिथुन राशि में जॉब के सार्थक प्रयास

Updated Oct 24, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2020: ग्रह गोचर का लाभ वृष व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...।

Loading ...
आज का राशिफल aaj ka rashifal 24 October 2020 horoscope
मुख्य बातें
  • वृश्चिक और कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे
  • ग्रह गोचर का लाभ वृष व मीन राशि के जातकों को ज्यादा
  • जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे मिथुन राशि के छात्र

आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। श्रवण नक्षत्र है।आज माता दुर्गा जी की पूजा का विशेष महत्व है। आज मेष व मकर राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ वृष व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है।

मिथुन राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। जॉब को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है । कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज धार्मिक क्रिया कलापों से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में अपने परफार्मेन्स को लेकर हर्ष रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बुध वाणी व मैनेजमेंट स्किल से कई कार्य कराएगा। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करना बेहतर होगा। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि करते हुए प्रत्येक कार्यों में सफलता देंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर विवाद से बचें तथा धैर्य बनाए रखें। लाल रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न का दान करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राहु व चन्द्रमा स्वास्थ्य में समस्या दे सकते हैं। नीला रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लाभप्रद है। जॉब व व्यवसाय में लाभ रहेगा।नीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता दिलाएंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 51 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat