लाइव टीवी

आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2020: मेष और मकर राशि को व्यवसाय में सफलता, मिथुन व कर्क राशि के लोग रहें सावधान

Updated Oct 25, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2020: रविवार को सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है और सूर्य तुला राशि में है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...।

Loading ...
आज का राशिफल aaj ka rashifal 25 October 2020 horoscope
मुख्य बातें
  • मेष और मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता
  • कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब के अवसर
  • मिथुन व कर्क राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें

आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2020: आज सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। सूर्य तुला राशि में है। राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है। आज शनि व चन्द्रमा एक साथ मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन व कर्क राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन सुकून व परिवार में समय देने का है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों व आध्यात्म में लगेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा घर से सम्बंधित कई रुके कार्यों को सफल बनाएगा।धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सफल रहेगा। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नीला रंग शुभ है।  स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। अन्न दान करते रहें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में नई योजना के निर्माण का है। आप अपने कार्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध लोगों को  सफलता प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको राजनीति में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व बुध आज कोई आर्थिक लाभ करवा सकता है। धार्मिक अनुष्ठान सम्भव है। हरा रंग शुभ है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: हेल्थ को लेकर प्रसन्नता रहेगी।आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के करण वाहन क्रय करने की दिशा में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।  धार्मिक यात्रा के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में  सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन परिवार के संग धार्मिक कार्य करने का है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा।सफेद व नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन भविष्य के व्यावसायिक योजनाओं के निर्माण का है। बजरंगबाण का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। आर्थिक सफलता से मन हर्षित रहेगा।धार्मिक पुस्तक का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: किसी व्यावसायिक मामले में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रह सकते हैं। पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat