लाइव टीवी

राशिफल, 26 June 2020: इन राशि के लोगों को मिलेगी नौकरी में सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Jun 26, 2020 | 06:02 IST

राशिफल, 26 June: नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं मिथुन राशि के जातक। तुला राशि के लोग स्वास्थ्य में सुख के लिए करे हनुमानबाहुक का पाठ। पढ़ें अपना 26 जून का राशिफल।

Loading ...
मुख्य बातें
  • सेहत का ख्याल रखें राशि के जातक
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें कुंभ राशि के लोग
  • तुला वालों को हो सकता है मानसिक कष्ट

आज का राशिफल: आज चन्द्रमा सिंह राशि व मघा नक्षत्र में है। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के लोग व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 26 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। सूर्य व शनि गोचर के कारण जॉब में उन्नति की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। लाल फल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभ देगा। शुक्र व बुध तथा आज का चन्द्र गोचर धन का आगमन करा सकता है। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। आज वाहन क्रय करने का भी संयोग बन सकता है। जॉब में प्रोग्रेस रहेगी। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा कोई धर्मिक अनुष्ठान घर पर ही करवा सकते हैं। व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज आपका व्यवहार व वाणी बहुत कार्य करेगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सिंह का चन्द्रमा नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज स्वास्थ्य आपके अनुकूल हैं। छात्र सफलता से प्रसन्नता रहेंगे। स्वास्थ्य में बुध जनित रोग स्किन विकार से कष्ट सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर मानसिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल का चतुर्थ गोचर व चन्द्रमा सप्तम गोचर आज व्यवसाय में सफलता देगा। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज किसी रुके कार्य की प्रगति व धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सजग रहें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा लाभ देंगे। छात्र लाभन्वित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। आज विवादों से दूर रहें। गाय को केला खिलाएं। वाहन क्रय करने का संयोग बन सकता है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। कोई धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज मन आध्यात्मिक रहेगा। चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में सफलता देगा। आज जॉब को लेकर आपके उच्चाधिकारी  विवाद दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat