लाइव टीवी

राशिफल, 27 June 2020: हनुमान जी की पूजा करें कन्या राशि के लोग, तुला राशि के जातकों को हो सकता है तनाव

Updated Jun 27, 2020 | 06:03 IST

राशिफल, 27 June: व्यवसाय को लेकर तुला राशि के लोगों को हो सकता है थोड़ा तनाव। धार्मिक पुस्तकों का दान करें धनु राशि के जातक। जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन। 

Loading ...
मुख्य बातें
  • मकर वाले परिवार या रिश्तेदारी में बेवजह के तनाव से दूर रहें
  • वृष राशि वालों के लिए धन के मामले में अच्छा है दिन

आज का राशिफल: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। सूर्य मिथुन में हैं। आज मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व कन्या राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुंम्भ राशि के जातक जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 27 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता प्राप्ति का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चंद्र गोचर के कारण जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्र गोचर लाभ देगा। जॉब में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सूर्य के द्रव्यों गेहूं गुड़ इत्यादि का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य में बुध व चन्द्र के गोचर से स्किन विकार से कष्ट सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज चन्द्र व मंगल गोचर जॉब में सफलता देगा। मेष व मिथुन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी तथा प्रमोशन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में लाभ मिलेगा। जॉब में भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। नीला रंग शुभ है। आज परिवार या रिश्तेदारी में बेवजह के तनाव से दूर रहें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में तनाव से मन अशांत हो सकता है। किसी बेवजह के विवाद में भी नाम आ सकता है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat