लाइव टीवी

26 जुलाई 2021 का राशिफल: सावन के पहले सोमवार पर करें शिव पूजा, जानिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन

Updated Jul 25, 2021 | 14:28 IST

Aaj Ka Rashifal 26th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका सोमवार का दिन।

Loading ...
26 जुलाई 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • वृष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • कर्क व कुंभ राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • तुला व मकर राशि के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।

26 July 2021 Horoscope in Hindi: आज श्रावण माह के प्रथम सोमवार दिन सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व कुंभ राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सबसे प्रमुख बात यह है कि गुरु व चन्द्रमा एक साथ कुंभ राशि मे गोचर कर रहे हैं। कुंभ का स्वामी शनि है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मैनेजमेंट में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 26 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- गुरु व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- गुरु व चन्द्रमा का नवम में व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व प्रशासनिक जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा के सप्तम गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा गुरु का खष्ठम व सूर्य का नवम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। गेंहू का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज आर्थिक  प्रगति के सुख से प्रसन्नता है। तृतीय गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में है। जॉब में नवीन दायित्व आरंभ के लिए आज समय अनुकूल है। गुरु व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा एकसाथ इस राशि में गज केसरी योग बना रहे हैं। सूर्य व शनि जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि व गुरु के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर आध्यात्मिक है। छात्र सफल रहेंगे। गुरु रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पूरा श्रावण माह शिव जी की पूजा करते रहें। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat