लाइव टीवी

27 जुलाई 2021 का राशिफल: धनु राशि करेंगी व्यवसाय में प्रगति, मैनेजमेंट में सिंह वाले बनाएंगे जॉब चेंज का मूड

Updated Jul 26, 2021 | 15:43 IST

Aaj Ka Rashifal 27th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका मंगलवार का दिन।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal 27 july 2021
मुख्य बातें
  • आज गुरु व चन्द्रमा एक साथ कुंभ राशि मे गोचर कर रहे हैं।
  • कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में वक्री है।
  • आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

27 July 2021 Horoscope in Hindi: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सबसे प्रमुख बात यह है कि गुरु व चन्द्रमा एक साथ कुंभ राशि मे गोचर कर रहे हैं।कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में वक्री है।आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज चन्द्रमा व मंगल गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा ।पीला व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके सरकारी कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य के द्वादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।उड़द का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।


वृश्चिक- परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज संतान की सफलता सुख से प्रसन्नता है।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- बिजनेस में नई डील के लिए आज समय अनुकूल है।  शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुम्भ- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।चन्द्रमा के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा का द्वादश गोचर इमोशन देता है।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat