लाइव टीवी

Horoscope Today 27 April 2022: सिंह राशि वालों का व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा, जानें आज का राशिफल

Updated Apr 26, 2022 | 15:59 IST

Horoscope Today 27 April 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व कुम्भ राशि है। 11:05 am के बाद चन्द्रमा मीन राशि में जाएंगे।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 27 April 2022
मुख्य बातें
  • मेष- इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।
  • वृष- 11:05am के बाद व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा।
  • मिथुन- आज 11:05am के बाद व्यवसाय में कोई भी लापरवाही मत बरतें।

Horoscope Today 27 April 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व कुम्भ राशि है। 11:05 am के बाद चन्द्रमा मीन राशि में जाएंगे। अभी गुरु मीन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मीन व  तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे । मेष व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
 
मेष- इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

वृष- 11:05am के बाद व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज11:05am के बाद व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

कर्क- सूर्य मेष व 11:05 am के बाद चन्द्रमा नवम रहकर लाभान्वित करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय पारिवारिक कार्यों में होगा।

सिंह- व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता के लिए बगलामुखी उपासना करें।

कन्या- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में यात्रा का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- आज जॉब में लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज पिता की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- खष्ठम सूर्य व 11:05 am के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप सुंदरकांड  का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

धनु-  गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ एकसाथ व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

मकर- आज पुराने मित्र के साथ भोजन का सुख  मिलेगा। सूर्य व चन्द्र का गोचर राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर है। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

कुंभ- आज इसी राशि से तृतीय सूर्य, 11:05 am के बाद मीन का चन्द्रमा तथा कुम्भ का शनि शुभ रहेंगे। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। अन्न का दान करें।

मीन- आज लंबी यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी बहस मत करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। इस राशि के गुरु से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें व अन्न का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat