लाइव टीवी

Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: आज हनुमानबाहुक  का पाठ करें वृश्चिक के जातक, जानिए आज का राशिफल

Updated Apr 25, 2022 | 17:01 IST

Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि में है। गुरु अपनी राशि मीन व सूर्य मंगल प्रधान राशि मेष में है। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 26 April 2022
मुख्य बातें
  • श्री सूक्त का पाठ करें सिंह राशि के जातक।
  • मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि में है।गुरु अपनी राशि मीन व सूर्य मंगल प्रधान राशि मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मेष व  तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: हनुमान जी की आरती में 9 जरूरी बातें - जलाएं पंचमुखी दीपक, इस तरह घुमाएं थाली

पढ़ें अपना 26 अप्रैल का राशिफल 

1. मेष राशिफल- 
इस राशि के लोग आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

2. वृष राशिफल- 
जॉब में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा शुभ गोचर रत रहकर लाभान्वित करेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय पारिवारिक कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल-
व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल- 
बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
आज असत्य बोलने से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
खष्ठम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

ये भी पढ़ें: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमान जी के सामने यह उपाय करें, बजरंगबली दूर करेंगे कष्ट

9. धनु राशिफल- 
चतुर्थ गुरु व तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
आज व्यवसाय में रुका धन मिलेगा। सूर्य का चतुर्थ व चन्द्र का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए बेहतर है। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। चावल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज इसी राशि से तृतीय सूर्य, इस राशि का चन्द्रमा, शनि द्वादश  रहेंगे। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व हरा रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज आलस्य से दूर रहने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर किसी से भी बहस मत करें। पीला व लाल रंग शुभ है। द्वितीय गुरु से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें व अन्न का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat