लाइव टीवी

आज का राशिफल 27 दिसंबर 2020: कर्क वालों के लिए पीला रंग शुभ, धनु राशि का दिन रहेगा थोड़ा संघर्षमय, जानें राशिफल

Updated Dec 27, 2020 | 05:20 IST

आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा व मंगल, मंगल प्रधान मेष राशि में है व भरणी नक्षत्र है। तुला के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 27 december 2020
मुख्य बातें
  • सूर्य व केतु वृश्चिक में है।
  • मंगल अब मेष में है।
  • आज व्रत रहें। दान पुण्य करें।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):   आज त्रयोदशी के पावन दिवस पर  सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे व कृतिका नक्षत्र रहेगा। सूर्य व केतु वृश्चिक में है।मंगल अब मेष में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज के ग्रहों की स्थिति का प्रभाव वृष व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में प्रगति देगा। आज के शुक्र व चन्द्र  गोचर का लाभ मकर व कन्या राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें अपना 27 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपका रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। कोई धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ कर सकते हैं। स्वास्थ्य  को लेकर तनाव रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब में शुक्र व चन्द्रमा  का गोचर सफलता प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय को लेकर तनाव रह सकता है।पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज धार्मिक कार्य करने का समय है।किसी प्रिय मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर का सहयोग लाभप्रद है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्रमा के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन थोड़ा संघर्षमय है।मंगल व चन्द्र गोचर आपके अनुकूल हैं। नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर के कारण राजनीतिज्ञ  सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय
को नई सकारात्मक दिशा देंगे। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में उत्साहपूर्वक होकर कार्य करने का है । रुका धन मिल सकता है। नीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।        

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज ग्रह गोचर अनुकूल हैं।जॉब में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा से बचें। चने की दाल का दान करें।                 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat