लाइव टीवी

आज का राशिफल 28 दिसंबर 2020: धनु वालों को आज जॉब में सफलता, मीन राशि वालों को मिलेगा किसी संत का आशीर्वाद

Updated Dec 28, 2020 | 05:05 IST

आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2020: आज राहु चन्द्रमा के साथ वृष में है। आज सूर्य की वृश्चिक में उपस्थिति व मंगल का अपनी राशि मेष में गोचर मेष व वृश्चिक के लिए शुभ है। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 28 december 2020
मुख्य बातें
  • आज रोहिणी नक्षत्र है व वृष राशि है।
  • आज राहु चन्द्रमा के साथ वृष में है।
  • आज सूर्य की वृश्चिक में उपस्थिति शुभ है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज रोहिणी नक्षत्र है व वृष राशि है। आज राहु चन्द्रमा के साथ वृष में है। आज सूर्य की वृश्चिक में उपस्थिति व मंगल का अपनी राशि मेष में गोचर मेष व वृश्चिक के लिए शुभ है। आज तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 28 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज चन्द्र गोचर कहता है कि तनाव  से अपने आपको मुक्त रखिये।मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है।पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन  कई रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज हेल्थ के प्रति असावधानी से बचें। बजरंगबाण का पाठ करें। हर रंग शुभ है। चन्द्र व शुक्र गोचर जॉब के दृष्टिकोंण से बेहतर है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु छात्रों को लाभ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सूर्य व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ दे सकता है। अन्न दान करते रहें। आसमानी रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय में उन्नति है। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज गुरु व चन्द्रमा गोचर जॉब में उन्नति के लिए अनुकूल हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर धार्मिक कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करें।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। पिता का आशीर्वाद आपको हर्षित करेगा। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । हरा व नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today आज किसी सन्त के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat