लाइव टीवी

28 जुलाई 2021 का राशिफल: राजनीति में सफल रहेंगे सिंह राशि के जातक, स्वास्थय के प्रति सचेत रहे तुला राशिवाले

Updated Jul 28, 2021 | 00:23 IST

Aaj Ka Rashifal 28th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका आज का दिन।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal 28 july 2021
मुख्य बातें
  • मीन का स्वामी गुरु होता है।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

28 July 2021 Horoscope in Hindi:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। मीन का स्वामी गुरु होता है।सूर्य कर्क व गुरु कुंभ राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

मीन में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल::

मेष: आज बारहवां चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा कष्ट दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे।मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

वृष:  चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन: आज पॉलिटकल कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।हरा रंग शुभ है।

कर्क: जॉब में  लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व मीन राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी   रंग शुभ है।

सिंह: आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला  रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या: जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा।मीन का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला:आज बिजनेस में संघर्ष की स्थिति होगी लेकिन भविष्य में लाभ की संभावना बनएगा ।हरा  रंग शुभ है।


वृश्चिक: पंचम चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु शुभ है।जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा।लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु: जॉब में  सफलता की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर: गुरु के द्वितीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से जॉब में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र गोचर व्यवसाय में कोई नया डील प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

कुंभ: आज चन्द्रमा का द्वितीय व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है ।हरा रंग शुभ है।

मीन: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat