लाइव टीवी

आज का राशिफल 28 मई 2021: कर्क व तुला राशि के जातक आज होंगे लाभान्वित, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Updated May 28, 2021 | 05:30 IST

Aaj ka Rashifal, 28 May 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव अनुसार वर्तमान समय में भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं। जानिए आज शुक्रवार का अपना राशिफल।

Loading ...
28 मई का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 28 May 2021
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ प्राप्त करेंगे कूटनीतिक सफलता।

28 मई 2021 का राशिफल: आज चन्द्रमा धनु राशि  में हैं। सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र है। आज केतु वृश्चिक में हैं वहीं शनि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 28 मई का राशिफल:

मेष- आज मंगल व चन्द्रमा का गोचर जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर पॉलिटिक्स में उन्नति देगा। पीला रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का सप्तम गोचर व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। चने की दाल का दान करें। बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- वृष का सूर्य व धनु का चन्द्रमा शुभ है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ बेहतर रहेगी।पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज राशि स्वामी गुरु चन्द्रमा के साथ इसी राशि में है।दोनों गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।पीला रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

मकर- शनि का मकर में वक्री गति व चन्द्र का धनु गोचर आज व्यवसाय व जॉब के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन-  व्यवसाय में सफल रहेंगे। कुम्भ का गुरु व चन्द्रमा का दशम गोचर रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि का मकर में वक्री गति हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat