लाइव टीवी

आज का राशिफल 29 मई 2021: कन्या और कर्क राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated May 29, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Rashifal, 29 मई 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव अनुसार ज्योतिष शास्त्र में वर्तमान समय के अंदर भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत मिलते हैं। जानिए आज शनिवार का अपना राशिफल।

Loading ...
29 मई का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 29 May 2021
मुख्य बातें
  • राजनीति में सफल रहेंगे वृष व तुला राशि के लोग।
  • मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत।
  • सूर्य वृष, गुरु कुम्भ राशि और केतु वृश्चिक राशि में मौजूद।

29 मई 2021 का राशिफल / 29 May Hindi Horoscope: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ राशि में है। केतु वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 29 मई का राशिफल:

मेष- आज मंगल व चन्द्रमा का गोचर जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर पॉलिटिक्स में उन्नति देगा। पीला रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का सप्तम गोचर व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। चने की दाल का दान करें। बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- वृष का सूर्य व धनु का चन्द्रमा शुभ है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ बेहतर रहेगी। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज राशि स्वामी गुरु चन्द्रमा के साथ इसी राशि में है। दोनों गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

मकर- शनि का मकर में वक्री गति व चन्द्र का धनु गोचर आज व्यवसाय व जॉब के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन-  व्यवसाय में सफल रहेंगे। कुम्भ का गुरु व चन्द्रमा का दशम गोचर रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि का मकर में वक्री गति हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat