लाइव टीवी

आज का राशिफल 28 नवंबर 2020: वृश्चिक व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर का लाभ, जानें कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 28, 2020 | 04:51 IST

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2020: गृह गोचर के अनुसार वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही लाभ होता दिख रहा है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today Rashifal 28 November, 2020
मुख्य बातें
  • मेष व कन्या राशि के जातकों को जॉब में मिलेगी सफलता
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति
  • वृश्चिक व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर का कुछ ज्यादा लाभ

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। भरणी नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातकों को जाँब में सफलता मिलेगी। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ वृश्चिक व कन्या राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 28 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य का आरम्भ कर सकते हैं । आज आत्मबल को कम मत होने दें।स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब में चन्द्रमा व गुरु का गोचर लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। व्यवसाय को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वराशि व कन्या राशि के अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव छात्रों को सफलता देगा। नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें। विवादों से बचने का प्रयास करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: कई रुके कार्य बनेंगे। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज मांगलिक सम्बन्धी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी प्रिय रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज लंबी यात्रा से बचें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज यात्रा से बचें। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।पीला रंग शुभ है। अन्न  दान करें। संतान के शिक्षा सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जाँब में किसी नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति में सफल रहेंगे । व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा। सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है ।  कोई पुराना घनिष्ठ मित्र मिल सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभप्रद है। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में तनाव से बचें। व्यवसाय में लाभ है।यात्रा हो सकती है।रुके धन की प्राप्ति होगी ।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat