लाइव टीवी

आज का राशिफल 29 नवंबर 2020: वृश्चिक-मीन राशि के जातक ना करें स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही, पढ़ें आज का राशिफल

Updated Nov 29, 2020 | 04:30 IST

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों मिलेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today Rashifal 29 November, 2020
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है।
  • आज मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  
  • तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 29 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन शुभ ,मंगलमय व धार्मिक कार्यों में सानन्द देगा। जॉब के लिए मंगल,गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल  है। जॉब सम्बन्धित कोई विवाद अब समाप्त हो सकता है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान संंभव है। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है।आज गुरु व चन्द्रमा गोचर आर्थिक लाभ देंगे। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय में सफलता है। धन का निवेश है। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  गुरु,मंगल व सूर्य राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर की अनुकूलता के कारण छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा करवा सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ सम्भव है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में कार्यस्थल पर विवाद संभव है। शनि व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस देंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में उन्नति  प्रदान करेगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में बाधा देगा। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में पदोन्नति मिल सकती है।पीला रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  इस राशि का स्वामी शनि व गुरु आईटी, मीडिया तथा मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि, गुरु व चन्द्रमा मेडिकल,मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के लिए अनुकूल है।आज का दिन जॉब में सफलता की प्राप्ति का है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव  जॉब से सम्बंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त करवा सकता है। शिक्षा में उन्नति है।सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat