लाइव टीवी

आज का राशिफल 28 सितंबर 2020: कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Sep 28, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 28 सितंबर 2020: मेष व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 28 September, 2020
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा मकर राशि में है।
  • आज मकर राशि को विशेष उन्नति देगा।
  • आज कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल 28 सितंबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मकर राशि में है। धनिष्ठा नक्षत्र है। यह नक्षत्र आज मकर राशि को विशेष उन्नति देगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

मेष व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 28 सितंबर का राशिफल
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:
  आज का दिवस सफल व मंगलमय है।मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में लाभ प्रदान करेगा। चन्द्र गोचर के कारण मन धार्मिक रहेगा ।छात्र करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज का दिन धार्मिक कार्यों को सम्पूर्ण करने का है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है। तुला राशि का मित्र लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। गुरु का धनु में गोचर भी आपको आज लाभ देगा। व्यवसाय पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।आज आपका व्यवहार बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन हो सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य की शुभता के लिए पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।लाल रंग शुभ है।आज का दिन छात्रों के लिए भी सफलता का है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: सन्तान की सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ दे सकता है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है।

 


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:आज जॉब में किसी बात को लेकर उच्चाधिकारियों से तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद  रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर राजनीति में सफलता देगा। सिंह व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।आज व्यवसाय को लेकर तनाव मिल सकता है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  जॉब को लेकर कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। किसी रुके सरकारी कार्य को पूर्ण करने का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें । आसमानी रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।आज जॉब को लेकर नवीन प्रस्ताव मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। माता दुर्गा के32 नामों का पाठ करें।अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat