लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर से 3 अक्टूबर: हर काम में सफल रहेंगे मेष व मकर राशि के जातक, सिंह के लिए जॉब का योग

Updated Sep 28, 2020 | 05:46 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आगामी सप्ताह? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 27 September To 3 October
मुख्य बातें
  • सप्ताह के पहले दिन मकर राशि में होगा चंद्रमा
  • सिंह और तुला राशि के जातकों को मिलेगी जॉब
  • हर कार्य में सफल रहेंगे मेष और मकर राशि के जातक

मुंबई: इस सप्ताह गुरु धनु में,शनि मकर में,मंगल मेष में व शुक्र कर्क में ,राहु वृष में तथा बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु वृश्चिक में जा चुका है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं। सूर्य बुध की राशि कन्या में हैं। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।

सिंह व तुला राशि के छात्र जाँब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक:

 1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह कैरियर में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। राहु के गोचर परिवर्तन का प्रभाव स्वीकार करना चाहिए। इस सप्ताह बुधवार के बाद प्रत्येक कार्यों  में सफलता मिलेगी। नीला रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें। गुरुवार से शनिवार तक धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: आत्मबल बढ़ेगा। जाँब में आपकी स्थिति इस सप्ताह बहुत ही बेहतर होगी। व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत रहें।इस वीक कोई धार्मिक कार्य करेंगे।इस सप्ताह गुरुवार के बाद व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुध व शुक्र लाभान्वित करेंगे। जाँब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह व्यवसाइयों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता का है। मंगलवार तक का समय थोड़े संघर्ष का है। वाहन क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे।पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करे व अन्न का दान करें। 

 5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: सूर्य व चन्द्रमा मंगलवार तक यश व ऐश्वर्य में वृद्धि करेंगे। जाँब में सफलता का समय है तथा नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: सूर्य की कन्या राशि में उपस्थिति व सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा का मकर में गोचर शुभ है। आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन गुड़ खिलाएं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। मूंग का दान करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: शुक्र व चन्द्र गोचर रविवार से मंगलवार तक थोड़ा संघर्ष व कार्य बाधा दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का समय है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। इस वीक धार्मिक कार्य होंगे। सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगल व चन्द्रमा बुधवार तक कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है।पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। सोमवार से बुधवार तक जाँब के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरु धनु में है। केतु इस राशि से जाकर अब वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दो दिन  चन्द्रमा मकर में रहेंगे।व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे । यह सप्ताह प्रगतिकारक है।जाँब में उन्नति करेंगे।योग व ध्यान करते रहें। राजनीति में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि व चन्द्रमा सप्ताह के प्रारंभ में इसी राशि में है। सप्ताह के प्रथम दो दिन ग्रहों के गोचर का लाभ लें।इस सप्ताह प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। यह वीक जाँब व  व्यवसाय में भी सफलता दिखा रहा है। सप्ताह के अंतिम दो दिन अचानक धन लाभ हो सकता है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। आसमानीव नीला रंग शुभ है।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस सप्ताह जाँब में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आपकी ठप पड़ी योजनाएं प्रारम्भ होंगी।शिक्षा को लेकर सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लेते रहें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन छात्र सफल रहेंगे। चन्द्रमा का मकर गोचर दो दिन थोड़ा संघर्ष देगा।व्यवसाय में बुधवार के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।समय बेहतर है तथा प्राप्त अवसर का सदुपयोग करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat