लाइव टीवी

29 अगस्त 2021 का राशिफल: सिंह व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे, जानें क्‍या कहते हैं आपकी राशि के सितारे

Updated Aug 28, 2021 | 14:42 IST

29 अगस्त 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। 10:21 am के बाद चन्द्रमा वृष राशि में आ जाएंगे।

Loading ...
Rashifal Today
मुख्य बातें
  • सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।
  • तुला- राशि स्वामी शुक्र का द्वादश गोचर धन देगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
  • धनु-  आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य मंगल का सिंह तथा चन्द्र का वृष गोचर मंगलकारक है।

29 अगस्त 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। 10:21 am के बाद चन्द्रमा वृष राशि में आ जाएंगे। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। मंगल व सूर्य सिंह में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-- 

मेष- आज सूर्य का पंचम व प्रातःकाल 10:21 के बाद चन्द्रमा चन्द्रमा का द्वितीय गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा का मेष राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 10:21 के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इस राशि में रहेंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व बैगनी  रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन मंगलमय है। जॉब में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल व उड़द का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में वृद्धि है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। सफ़ेद व नीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आज 10:21am के बाद चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर शुभ है। छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। शुक्र का इस राशि में रहना लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला- राशि स्वामी शुक्र का द्वादश गोचर धन देगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व सूर्य का दशम व 10:21 am के बाद चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य मंगल का सिंह तथा चन्द्र का वृष गोचर मंगलकारक है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व लाल  रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

मकर- 10:21am के बाद शनि का मकर व चन्द्रमा का पंचम गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण पाठ करें।

कुम्भ- राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- रियल स्टेट व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। 10:21am के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु का द्वादश व मंगल सूर्य का पंचम प्रभाव धन प्राप्ति में लाभ करवा सकते हैं। लाल व पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat