लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 04 सितंबर 2021: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Updated Aug 29, 2021 | 12:42 IST

साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 04 सितंबर 2021: इस सप्ताह सूर्य व मंगल सिंह राशि में, शुक्र व  व बुध कन्या में, शनि मकर में, गुरु कुंभ में तथा राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।

Loading ...
Weekly Horoscope
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 04 सितंबर 2021: इस सप्ताह सूर्य व मंगल सिंह राशि में, शुक्र व  व बुध कन्या में, शनि मकर में, गुरु कुंभ में तथा राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुम्भ के लोग जॉ में प्रगति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- सूर्य व मंगल का पंचम गोचर शुभ है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार से गुरुवार के मध्य आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। मंगलवार को गुड़ का दान करें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र का पंचम व मंगल सूर्य का चतुर्थ गोचर प्रगति कारक है। इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद लाभ होगा। इस वीक बिजनेस में प्रगति की व्यवस्था बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ इस राशि से चतुर्थ है। इस सप्ताह व्यवसाय परिवर्तन की योजना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। बुधवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मंगलवार व गुरुवार को धार्मिक यात्रा संभव है।

कर्क- इस वीक चन्द्रमा के वृष में आने के बाद मंगलवार से फिर चन्द्रमा के मिथुन यानी द्वादश गोचर सप्ताहांत तक प्रगति ही प्रगति है। आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। गाय को भोजन देते रहें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

सिंह- इस सप्ताह इस राशि का स्वामी सूर्य मंगल के साथ इसी राशि में है। गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। शुक्रवार व शनिवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। गुरु का सप्तम गोचर छात्रों को लाभ देगा।

कन्या- इस सप्ताह शुक्र व राशि स्वामी बुध इसी राशि में है। बैंकिंग व मीडिया जॉब में पोजीशन बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। बुधवार को मित्रों संग सुखद यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र का द्वादश गोचर बहुत ही शुभ है। इस सप्ताह मंगलवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि का चतुर्थ व गुरु का पंचम गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यो  में होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल सूर्य के साथ इस राशि से दशम है। दशम भाव कर्म का है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रविवार को धार्मिक यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

धनु- चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रभाव  कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार व शनिवार को परिवार लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में कन्या राशि के जातक से लाभ है। सफेद व पीला रंग शुभ है। शनिवार को सुखद यात्रा संभावित है।

मकर- शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी राशि में व गुरु इस राशि से द्वितीय हैं व सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगल प्रधान राशि मेष में हैं। इस सप्ताह गुरु कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करते रहें। तिल का दान करें।

कुम्भ- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में सफलता देगा। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य रुका कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। मंगल व सूर्य के सप्तम गोचर से व चन्द्रमा के वृष में आने के बाद मिथुन गोचररत तक मंगलवार से शनिवार तक जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। अन्न दान करें।

मीन- मंगल व सूर्य खष्ठम हैं। उदर रोग से बचें। गुरु द्वादश धार्मिक कार्य कराएगा। शनि कुंभ का शुभ है। इस सप्ताह मंगलवार को जॉब में विवादों से बचना होगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। राजनीति में भी सफलता है। जॉब सम्बन्धित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat