लाइव टीवी

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2020: कुम्भ के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, तुला राशि को मिलेगा रुका धन

Updated Dec 29, 2020 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2020: मंगल मेष में आ चुका है। आज मिथुन व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 29 december 2020
मुख्य बातें
  • आज मृगशिरा नक्षत्र है व मिथुन राशि है।
  • मिथुन का स्वामी बुध है।
  • मंगल मेष में आ चुका है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज मृगशिरा नक्षत्र है व मिथुन राशि है। मिथुन का स्वामी बुध है। मंगल मेष में आ चुका है। आज मिथुन व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 29 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिवस रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। सफलता का दिवस  है।मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रगति का है। विष्णु उपासना करते रहें।धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: 3मिथुन- व्यवसाय में प्रगति के द्वार खुलेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा।सफेद रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा व गुरु  गोचर आपको व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख  से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा का आज का गोचर छात्रों को लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्र शिक्षा में प्रोग्रेस करेंगे। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व संभव है। व्यवसाय में रुका धन मिल सकता है।नीला रंग शुभ है। 


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज गुरु, मंगल व चन्द्रमा गोचर  व्यवसाय में लाभ देगा।  अरण्यकाण्ड का पाठ करें। लाल फलों का दान करें। नारंगी रंग शुभ है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन मीडिया व आईटी से सम्बंधित जॉब में सफलता का है। व्यवसाय में प्रगति होगी। यात्रा के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु इस समय इसी राशि में हैं। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय चल रहा है। पिता का आशीर्वाद आपको सफल करेगा। हरा रंग शुभ है।  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता का है।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हनुमानबाहुक का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए बेहतर है। धार्मिक कार्य करने का समय है। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गो माता को केला खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat