लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 27 दिसंबर-2 जनवरी: कुम्भ-सिंह राशि को धन की प्राप्ति, मिथुन-मीन के जातक करेंगे जॉब में प्रगति

Updated Dec 28, 2020 | 05:40 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली हिंदी राशिफल।

Loading ...
saptahik rashifal 27 december 2020 to 02 january 2021
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।
  • इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में,मंगल मेष में, राहु वृष में .शुक्र वृश्चिक में व सूर्य धनु राशि में स्थित है।
  • बुध इस समय सूर्य के साथ धनु राशि में है।

साप्ताहिक राशिफल 27 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 तक  (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में,मंगल मेष में, राहु वृष में .शुक्र वृश्चिक में व सूर्य धनु राशि में स्थित है। बुध इस समय सूर्य के साथ धनु राशि में है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के लोग लाभ में रहेंगे। कुम्भ व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व धनु राशि के लोग  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन क्रोध व विवादों से बचें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। जॉब में सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार व शनिवार को जॉब में विशेष सफ़लता मिलेगी। जॉब में प्रोमोशन की स्थितियां आपके अनुकूल हैं। गुरुवार को यात्रा कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त पढ़ते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  बुधवार के बाद जॉब में लाभ होगा।व्यावसयिक योजनाएं बुधवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। शनिवार को यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम  का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह जॉब में परिवर्तन के संकेत हैं ।व्यवसाय से सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह सूर्य तथा चन्द्रमा  मंगलवार के बाद  व्यवसाय में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।हनुमान जी की नियमित पूजा करते रहें। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: जॉब में सफल रहेंगे । व्यवसाय में बुधवार के बाद का समय अनुकूल है। रुके धन का आगमन हो सकता है। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: व्यवसाय से तनाव रह सकता है। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। इस सप्ताह जॉब में प्रगति है। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ में उन्नति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्रवार को चावल दान करें। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक मेष का मंगल  शुभ लाभ के संकेत देता है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। शुक्रवार को वाहन खरीद सकते हैं। लाल रंग शुभ है। रुके धन की प्राप्ति के सुखद संयोग हैं। मंगल के बीज मंत्र का पाठ करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  इस सप्ताह वाद विवाद से बचें। गुरु व मंगल अनुकूल हैं। गुरुवार के बाद रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार को धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:   जॉब में प्रगति है। बुधवार के बाद व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है।भगवान शिव जी की नियमित पूजा करते रहें। अन्न का दान करें। 

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता भरा होगा। व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता है। बजरंगबाण का नियमित पाठ करते रहें। चावल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बहुत बेहतर  है। धन का आगमन हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat