लाइव टीवी

आज का राशिफल 29 सितंबर 2020: कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन

Updated Sep 29, 2020 | 04:40 IST

आज का राशिफल, 29 सितंबर 2020: जॉब और काम के लिहाज से वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। शुरुआत में चंद्रमा भी कुंभ राशि में रहने वाले हैं।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 29 September, 2020
मुख्य बातें
  • कुंभ राशि में रहने वाले हैं चंद्रमा
  • त्रयोदशी पर शिव पूजा का है विशेष महत्व
  • वृश्चिक व कुंभ राशि के जातकों को जाँब में मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 29 सितंबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र है। आज त्रयोदशी भी है। शिव पूजा का विशेष महत्व है। आज वृश्चिक व कुंभ राशि के जातकों को जाँब में सफलता मिलेगी ।उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज के ग्रह गोचर का लाभ वृष व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। कर्क राशि के छात्र जाँब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं 29 सितंबर को प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- जाँब को लेकर एक असमंजस बन सकता है।अपने काम में कमी  मत होने दें। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृष- आज जाँब में कार्यों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- जाँब को लेकर हर्ष रहेगा। गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। गेहूं का दान करें।

सिंह- सूर्य यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। कर्क राशि के मित्र की सहायता से कई कार्य बनेंगे। पिता आशीर्वाद लें।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

कन्या-  आज जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मित्रों व उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

तुला- आज त्वरित निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है। 

वृश्चिक- मैनेजमेंट फील्ड के जातक जाँब चेंज करने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

धनु- आज परिवार में किसी बात को लेकर  तनाव से बचें।अपने आत्मबल को बनाए रखें। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें। कहीं जाने का निर्णय सोच समझकर ही लें।

मकर- आज शनि व चन्द्र गोचर राजनीति में सफल करेंगे ।व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। बीपी व शुगर समस्या दे सकते हैं। नीला रंग शुभ है। 

कुम्भ- आज गृह निर्माण सम्बन्धित  कार्य हो सकता है। आर्थिक सुख लाभप्रद है। नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।

मीन- आज गुरु व चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में सफलता दिलाएंगे। अपने आपको विवादों से दूर रखें। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat