लाइव टीवी

आज का का राशिफल, 02 जुलाई 2021: चन्द्रमा का पंचम गोचर वृश्चिक राशि को देगा लाभ, जानिए कैसा बीतेगा दिन

Updated Jul 02, 2021 | 06:29 IST

Aaj Ka Rashifal 2 July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका शुक्रवार का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल 02 जुलाई 2021 (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक पाएंगे सफलता।

Aaj Ka Rashifal 02 July 2021: सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व चन्द्रमा मीन राशि में है। आज सूर्य भी मिथुन राशि में व मंगल तथा शुक्र कर्क में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। चन्द्रमा का पंचम गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। आज मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे।

मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं जुलाई के पहले दिन का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज गुरु व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का मीन व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क- मंगल व शुक्र इस समय इसी राशि में हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के मिथुन व चन्द्र के मीन गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र का चतुर्थ व सूर्य का मिथुन गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का सप्तम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। धर्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat