लाइव टीवी

Monthly Rashifal July 2021 Hindi: जुलाई 2021 का मासिक राशिफल, जानिए किसके के लिए कैसा रहेगा ये महीना

Updated Jul 01, 2021 | 06:43 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), July 2021: यहां पढ़िए जुलाई 2021 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना।

Loading ...
जुलाई 2021 का मासिक हिंदी राशिफल, July horoscope 2021 in Hindi
मुख्य बातें
  • 16 जुलाई को मिथुन से कर्क में आकर कुछ बड़े परिवर्तन का कारक बनेगा सूर्य।
  • जुलाई 16 के बाद हो सकता है जॉब को लेकर मेष राशि के लोगों का कोई बड़ा कार्य।
  • वृष राशि के लिए शुक्र व मंगल के तृतीय गोचर के कारण पूर्ण होगा काम।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), July 2021: इस माह के प्रथम दिन यानी 01 जुलाई को चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। सूर्य मिथुन में, मंगल व शुक्र कर्क में, शनि मकर में, गुरु कुंभ व राहु तथा बुध वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा का गोचर मात्र सवा दो दिन में ही हो जाता है। सूर्य 16 जुलाई को मिथुन से कर्क में आकर कुछ बड़े परिवर्तन के कारक बन सकते हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल-

जुलाई 2021 का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल- 16 जुलाई के बाद जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी जॉब सम्बन्धित योजनाएं सफल करेंगे। कर्क व कुंभ राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल- शुक्र व मंगल के तृतीय गोचर के कारण कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। 15 जुलाई तक स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। 18 जुलाई से 24 जुलाई तक बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद लेते रहें। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल- गुरु का नवम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। छात्र सफल रहेंगे। 15 जुलाई के बाद 23 तक जॉब में पद या स्थान परिवर्तन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। इस माह के 16 जुलाई के बाद सूर्य का मंगल के साथ कर्क गोचर के परिवर्तन से धन लाभ की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगल व शुक्र के गोचर का सहयोग बहुत कार्य करेगा। 16 जुलाई के बाद सूर्य इसी राशि में रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। जमीन या मकान क्रय करने की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-  बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातक जॉब परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। व्यवसाय में कुछ नवीन कार्य  योजना बनेगी। 16 जुलाई के बाद सूर्य व मंगल एक साथ कर्क में रहेंगे तथा हर तरफ से लाभ देंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- व्यवसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मंगल व सूर्य 16 जुलाई के बाद आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग कॅरियर में सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-  जॉब में कुछ परिवर्तन की स्थिति हो सकती है। 16 जुलाई के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल- राशि स्वामी मंगल शुक्र के साथ नवम गोचर करके राजनीतिज्ञों को सफल करेगा। 16 जुलाई के बाद सूर्य व शुक्र गोचर से व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह होगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सवा किलो गुड़ का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल- राशि स्वामी गुरु कुम्भ में है व 16 जुलाई के बाद सूर्य का अष्टम गोचर रहेगा। स्वास्थ्य में सूर्य नेत्र रोग देता है। शनि व गुरु की अनुकूलता के कारण शिक्षा व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। माह के प्रथम सप्ताह में चन्द्रमा मीन व फिर मेष राशि में व सूर्य मिथुन का व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। 15 जुलाई के बाद रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- शनि इसी राशि मे है। गुरु के द्वादश गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सूर्य को अनुकूल करने के लिए पिता  का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। 16 जुलाई के बाद सूर्य की कर्क में स्थिति व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकती है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल- गुरु इस समय इसी राशि में हैं। शनि का द्वादश तथा मंगल व सूर्य का पंचम गोचर 15 जुलाई तक आपके जॉब व व्यवसाय को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- गुरु का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों में वृद्धि करेगा। जॉब में थोड़ा तनाव दे सकता है।16 जुलाई के बाद पंचम सूर्य व एकादश शनि बहुत ही लाभप्रद है। द्वितीय सप्ताह के बाद बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।प्रत्येक दिन को श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat