लाइव टीवी

30 अगस्त 2021 का राशिफल: चन्द्रमा का गोचर धनु राशि के जातकों को करेगा लाभान्वित, जानें अपना आज का राशिफल

Updated Aug 29, 2021 | 17:22 IST

30 अगस्त 2021 का राशिफल: शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Loading ...
Rashifal Today
मुख्य बातें
  • शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे।

30 अगस्त 2021 का राशिफल:  आज सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य मंगल के साथ अपनी राशि सिंह में है। शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर धनु राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।

मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष: आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष: चन्द्रमा जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन: चन्द्र का द्वादश गोचर भावुकता देता है। मंगल व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क: राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह: जॉब में राशि स्वामी सूर्य व मंगल के इस राशि में व चन्द्र के वृष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें। 

धनु:  आज चन्द्र का वृष व सूर्य का सिंह गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

मकर: शनि व चन्द्रमा मीडिया व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।


कुम्भ: गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।लाल व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

मीन: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश, शुक्र का सप्तम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व लाल रंग शुभ है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat