लाइव टीवी

राशिफल, 30 June 2020: तुला राशि वाले आज क्रोध से बचें, सिंह वाले बड़े भाई की सहायता से करें कार्य

Updated Jun 30, 2020 | 06:01 IST

राशिफल: आज के ग्रह गोचर का लाभ कुम्भ व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। मीन राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए जानें आज का राशिफल...

Loading ...
Rashifal 30 june 2020
मुख्य बातें
  • कन्या राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए।
  • मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • आज के ग्रह गोचर का लाभ कुम्भ राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है।

आज का राशिफल:  आज मेष व कन्या राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ कुम्भ व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। मीन राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें 30 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आत्मबल को कम मत होने दें।  आज जॉब में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।


2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। धन का व्यय होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा ससुराल पक्ष से लाभ दे सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।


3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गेहूं दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।


4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। छात्रों को गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।


5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। बड़े भाई की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।


6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध वाणी से लाभ देगा। आज आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज क्रोध से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए चावल का दान करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है।छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: वाहन खरीद सकते हैं। आज आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे।लाल रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज क्रोध व तनाव से बचें।अपने धैर्य को बनाए रखें। सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। व्यवसाय को लेकर  कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे व अपने अध्ययन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। तिल दान करें।


11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय आज कई दिनों से बिगड़ा कार्य बन सकता है। जॉब परिवर्तन लाभप्रद है। नीला  रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धन की प्राप्ति होगी।आज जॉब को लेकर अपने आपको विवादों से दूर रखें। पीला रंग शुभ है। आज व्यवसाय को लेकर सफलता मिल सकती है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat