लाइव टीवी

राशिफल, 01 July 2020: मेष राश‍ि वालों की नौकरी में तनाव की संभावना

Updated Jul 01, 2020 | 06:02 IST

राशिफल: मेष राशि के जातकों को रहेगा नौकरी का तनाव, वृष राश‍ि वालों को होगा धनलाभ। आइए जानें आज का राशिफल...

Loading ...
मुख्य बातें
  • स‍िंह राश‍ि वालों को व्‍यवसाय में होगा लाभ
  • म‍िथुन राश‍ि वालों के जॉब में परिवर्तन संभव
  • तुला राश‍ि के व्‍यवसाय में तनाव की संभावना

आज का राशिफल:  आज एकादशी है तथा चन्द्रमा तुला राशि में है। विशाखा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व धनु राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जाँब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें 01 जुलाई का राशिफल- 

पढ़ें 1 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

मेष- आज जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में विवाद की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

वृष- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

मिथुन- आज के दिन राहु व चन्द्रमा संघर्ष देंगे। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।बुध के द्रव्यों मूंग का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल रंग शुभ है। कोई पुराना मित्र मिलेगा। जॉब में किसी अनचाहे भय का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह- व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज किसी भी योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य को लेकर कष्ट सम्भव है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

तुला- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक-  आज का दिन पहले की गलतियों से सबक का है । मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

धनु- आज संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जाँब में प्रमोशन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीले फलों का दान करें। 

मकर- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  आज  बेवजह के तनाव से दूर रहें। आज किसी को धन उधार देने से बचें।हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुंभ- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा रंग शुभ है। सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- एक समय में एक ही कार्य करें। आत्मबल में वृद्धि होगी। भगवान विष्णु की उपासना करें। पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों के दान से गुरु की शुभता बढ़ती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat