लाइव टीवी

30 जुलाई 2021 का राशिफल: कर्क व कुंभ राशियों को चन्द्रमा और गुरु देंगे लाभ, जानिए शुक्रवार का राशिफल

Updated Jul 29, 2021 | 13:50 IST

Aaj Ka Rashifal 30th July 2021: ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है, आपका शुक्रवार का दिन। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे।

Loading ...
30 जुलाई 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • सूर्य कर्क व गुरु कुंभ राशि में हैं मौजूद।
  • कर्क और कुंभ के जातकों को मीन में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ।
  • तुला व कर्क राशि वाले लोगों को सेहत के प्रति रहना होगा सचेत।

30 July 2021 Horoscope in Hindi: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष का सातवां दिन है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है। सायंकाल 02:05 बजे के बाद मेष राशि है। मीन का स्वामी गुरु होता है। सूर्य कर्क व गुरु कुंभ राशि में है। शनि अभी अपनी राशि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ कर्क व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं 30 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- 02:05 pm के बाद आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर सप्तम गोचर व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- चन्द्रमा आज 02:05 तक मीन राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मीन में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का प्रातःकाल इस राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat