लाइव टीवी

31 जुलाई 2021 का राशिफल: चन्द्रमा का पंचम गोचर धनु राशि के लोगों को देगा लाभ, जानिए शनिवार का राशिफल

Updated Jul 30, 2021 | 14:10 IST

Aaj Ka Rashifal 31st July 2021: ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है, आपका शनिवार का दिन। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे।

Loading ...
31 जुलाई 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ प्राप्त करेंगे कूटनीतिक सफलता
  • तुला व मकर के जातक बैंकिंग व मीडिया में करेंगे सफलता प्राप्ति।
  • मेष राशि में गुरु का कुंभ व चन्द्र का इसी राशि में गोचर जॉब के लिए अनुकूल।

31 July 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय अश्विनी नक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। सूर्य भी चन्द्रमा की राशि कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का पंचम गोचर धनु राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे।

मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 31 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का इसी राशि में गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- शुक्र जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का एकादश व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क- छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में राशि स्वामी सूर्य के कर्क व चन्द्र के मेष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का मेष व सूर्य का कर्क गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat